अमरिया: शाकिर ने 83 रन की धमाकेदार पारी खेली, परेवा वैश्य ने फाइनल में बनाई जगह
अमरिया में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। परेवा वैश्य क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दियोरनियां क्रिकेट क्लब को 45 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए परेवा वैश्य की टीम ने 13 ओवर 5 गेंद में 148 रन बनाए। टीम की ओर से शाकिर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 83 रन की शानदार