Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा आज समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा एवं उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार की उपस्थिति में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचल अधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम परिमार्जन के कार्यों में हो रहे विलंब का कारण पूछा गया, जिस पर अंचल अधिकारियों के द्वारा बताया गया की जमाबंदी के लैंड डीटेल्स और जमाबंदी में नाम तथा आधार के नाम में मिसमैचिंग के कारण थोड़ा विलंब हो रहा है। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा जरूरी निर्देश देते हुए कहा गया कि इस कार्य में और तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। जिला में चल रहे किसान पंजीकरण के कार्य में तेजी लाने को लेकर उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि सभी किसान सलाहकारों को इसमें लगाया जाए। सभी अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी अपने स्तर से इसमें सहयोग करें और प्रतिदिन के कार्यों का खुद से मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि जिस दिन अभियान चलाया जा रहा है उस दिन अच्छी प्रगति दिख रही है परंतु सामान्य दिनों में प्रगति उतनी अच्छी नहीं दिख रही है। निर्देश दिया गया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य में तेजी लाई जाए। राजस्व एवं भूमि सुधार के विभाग के कार्यों में जिलाधिकारी के द्वारा डिजिटल जमाबंदी, भू- मापी, अभियान बसेरा,गवर्नमेंट लैंड वेरिफिकेशन, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,कोर्ट से संबंधित लंबित मामले की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की सभी अंचल अधिकारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें और यह भी देखें कि पुनः अतिक्रमण नहीं हो। कोर्ट संबंधित मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अगर मामले में प्रति शपथ ले लिया गया है तो विभागीय पोर्टल पर उसे निश्चित रूप से अपलोड कर दिया जाए। आपदा से संबंधित मामलों में जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा में मृत व्यक्ति से संबंधित अभिलेख आपदा शाखा को तुरंत भेज दिया जाए ताकि उसका नियमानुकूल भुगतान किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा के समय अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी खुद से स्थल का भ्रमण करें और प्रभावित परिवार से मिलें। जिला में चल रहे सड़क परियोजनाओं, रक्सौल हवाई अड्डा एवं ढाका अनुमंडल में सिविल कोर्ट के निर्माण से संबंधित भू अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कैंप लगाकर किसानों का एलपीसी निर्गत किया जाए एवं किसानों की जमीन से संबंधित अभिलेख जिला भू अर्जन कार्यालय को भेजा जाए ताकि उससे संबंधित राशि का भुगतान सुनिश्चित हो सके। सहयोग शिविर को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी समय से सहयोग शिविर में उपस्थित होकर आम लोगों से आवेदन प्राप्त करें एवं उस पर धैर्य पूर्वक सुनवाई करें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में जनता के साथ व्यवहार को विनम्र रखें। जिलाधिकारी के द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई एवं उसके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। समीक्षा में पाया गया कि लगभग 71% मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

16 views | East Champaran, Bihar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

आज दिनांक 12.06.2026को अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल श्री मनीष कुमार के द्वारा प्रखंड छौड़ा दानों कार्यालय में 16 जून को निर्धारित सहयोग शिविर की तैयारियों एवं 17 एवं 18जून को प्रखंड स्तर पर  लगने वाले शिविर  की तैयारियों के संबंध में प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
समीक्षा के दौरान सभी विभागों के पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि विभागीय पत्र के आलोक में केंद्र एवं राज्य सरकार की व्यक्तिगत कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सभी विभागों द्वारा 17एवं 18 जून को प्रखंड स्तर पर विभागवार स्टॉल लगाने एवं आवेदन/निबंधन, सत्यापन एवं e kyc से संबंधित कार्य को निष्पादित करते हुए प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 12.06.2026को अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल श्री मनीष कुमार के द्वारा प्रखंड छौड़ा दानों कार्यालय में 16 जून को निर्धारित सहयोग शिविर की तैयारियों एवं 17 एवं 18जून को प्रखंड स्तर पर लगने वाले शिविर की तैयारियों के संबंध में प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा के दौरान सभी विभागों के पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि विभागीय पत्र के आलोक में केंद्र एवं राज्य सरकार की व्यक्तिगत कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सभी विभागों द्वारा 17एवं 18 जून को प्रखंड स्तर पर विभागवार स्टॉल लगाने एवं आवेदन/निबंधन, सत्यापन एवं e kyc से संबंधित कार्य को निष्पादित करते हुए प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 12, 2026

आज दिनांक-12.06.2026 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), पूर्वी चंपारण मोतिहारी एवं कारखाना निरीक्षक मोतिहारी थे।
 उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा विशिष्ट अतिथि को पुष्प प्रदान करते हुए स्वागत किया गया।
 अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), द्वारा दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में भ्रमण कर  बाल श्रम के विरुद्ध प्रचार प्रसार किया जाएगा  तथा दो बाल श्रमिकों को FD की प्रति का डमी चेक एवं बैग सुपुर्द किया गया। इसके बाद अपर समाहर्ता सर द्वारा बाल श्रम  निषेध के लिए सभी से शपथ भी दिलवाई गई।
सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा बाल श्रम जैसी  कुप्रथा को समाप्त करने हेतु विशेष जानकारी दी गई ।
पूर्वी चंपारण, मोतिहारी में वित्तीय वर्ष 2025-26एवं 2026-27 क्रमशः 72 और 17 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया और संबंधित दोषी नियोजकों पर प्राथमिकी  दर्ज की गई! साथ ही अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार धावा दल क्रियाशील रखा जाए ताकि बाल श्रम जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सके।
उक्त मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, प्रयास संस्था के प्रतिनिधि, डंकन हॉस्पिटल, न्याय नेटवर्क परियोजना से प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि, ग्राम नियोजन केंद्र के प्रतिनिधि, प्रथम संस्था के प्रतिनिधि, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि के साथ अन्य प्रतिनिधि, दूर-दूर से आए हुए श्रमिक गण एवं सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। 
इसके पूर्व मे  प्रभात फेरी सह जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को बाल श्रम जैसी कुप्रथा के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार

आज दिनांक-12.06.2026 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), पूर्वी चंपारण मोतिहारी एवं कारखाना निरीक्षक मोतिहारी थे। उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा विशिष्ट अतिथि को पुष्प प्रदान करते हुए स्वागत किया गया। अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), द्वारा दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में भ्रमण कर बाल श्रम के विरुद्ध प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा दो बाल श्रमिकों को FD की प्रति का डमी चेक एवं बैग सुपुर्द किया गया। इसके बाद अपर समाहर्ता सर द्वारा बाल श्रम निषेध के लिए सभी से शपथ भी दिलवाई गई। सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा बाल श्रम जैसी कुप्रथा को समाप्त करने हेतु विशेष जानकारी दी गई । पूर्वी चंपारण, मोतिहारी में वित्तीय वर्ष 2025-26एवं 2026-27 क्रमशः 72 और 17 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया और संबंधित दोषी नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई! साथ ही अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार धावा दल क्रियाशील रखा जाए ताकि बाल श्रम जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सके। उक्त मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, प्रयास संस्था के प्रतिनिधि, डंकन हॉस्पिटल, न्याय नेटवर्क परियोजना से प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि, ग्राम नियोजन केंद्र के प्रतिनिधि, प्रथम संस्था के प्रतिनिधि, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि के साथ अन्य प्रतिनिधि, दूर-दूर से आए हुए श्रमिक गण एवं सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। इसके पूर्व मे प्रभात फेरी सह जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को बाल श्रम जैसी कुप्रथा के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार

East Champaran, Bihar | Jun 12, 2026

आज दिनांक 12.06.2026 को जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण  के द्वारा आरोग्य भवन (पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार) सदर अस्पताल कैम्पस, मोतिहारी में NQAS कार्यक्रम अन्तर्गत राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी सम्मानित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) को निदेशित दिया गया कि अपने स्वास्थ्य संस्थान को गुणवता बरकरार रखना सुनिश्चित करेंगे।

 प्रशस्ति प्राप्त करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), 1. अमर चौधरी (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वाटगंज), 2. महेन्द्र सिंह, (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पकड़ी), 3. राकेश मोहनपुरिया (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, श्यामपुर), 4. नंदनी कुमारी, (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विशम्भरपुर), 5. सुरज कुमार पाण्डेय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चैता), 6. संदीप कुमार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कैथवलिया), 7. जाहिद इमाम (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, धनहर जिहुली), 8. विजय कुमार शर्मा (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पिपरपाती), 9. डा०रोहित कुमार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बड़कागांव), 10 मनीष कुमार पासवान (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हरनाही), 11. स्वण प्रभात कुमार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शेखौना), 12. दीपा कुमारी (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, साउथ नोनिया), 13. डा० वेद प्रकाश (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, परसौनी वाजिद) साथ ही जिला योजना समन्वयक, श्री भारत भूषण, जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को एवं जिला प्रतिनिधि पिरामल स्वास्थ्य के अरूनेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
   समारोह में डा० दिलीप कुमार, सिविल सर्जन, डा०एस०एन० सत्यार्थी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डा० शरद चन्द्र शर्मा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, श्री ठाकुर विश्वमोहन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अभिजीत भूषण, जिला लेखा प्रबंधक, आदित्य राज, जिला प्रतिनिधि सी० 3 सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा सदर अस्पताल के चिकित्सक गण मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

आज दिनांक 12.06.2026 को जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण के द्वारा आरोग्य भवन (पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार) सदर अस्पताल कैम्पस, मोतिहारी में NQAS कार्यक्रम अन्तर्गत राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी सम्मानित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) को निदेशित दिया गया कि अपने स्वास्थ्य संस्थान को गुणवता बरकरार रखना सुनिश्चित करेंगे। प्रशस्ति प्राप्त करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), 1. अमर चौधरी (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वाटगंज), 2. महेन्द्र सिंह, (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पकड़ी), 3. राकेश मोहनपुरिया (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, श्यामपुर), 4. नंदनी कुमारी, (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विशम्भरपुर), 5. सुरज कुमार पाण्डेय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चैता), 6. संदीप कुमार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कैथवलिया), 7. जाहिद इमाम (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, धनहर जिहुली), 8. विजय कुमार शर्मा (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पिपरपाती), 9. डा०रोहित कुमार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बड़कागांव), 10 मनीष कुमार पासवान (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हरनाही), 11. स्वण प्रभात कुमार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शेखौना), 12. दीपा कुमारी (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, साउथ नोनिया), 13. डा० वेद प्रकाश (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, परसौनी वाजिद) साथ ही जिला योजना समन्वयक, श्री भारत भूषण, जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को एवं जिला प्रतिनिधि पिरामल स्वास्थ्य के अरूनेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में डा० दिलीप कुमार, सिविल सर्जन, डा०एस०एन० सत्यार्थी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डा० शरद चन्द्र शर्मा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, श्री ठाकुर विश्वमोहन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अभिजीत भूषण, जिला लेखा प्रबंधक, आदित्य राज, जिला प्रतिनिधि सी० 3 सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा सदर अस्पताल के चिकित्सक गण मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

East Champaran, Bihar | Jun 12, 2026

जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए
    आज दिनांक 12.06.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय  मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम  जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 63 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के निर्देश के आलोक में  अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) श्री शैलेन्द्र कुमार भारती की अध्यक्षता में वरीय उप समाहर्ता सुश्री निधि कुमारी एवं श्री विकास कुमार ने सुनवाई की।
   अपर समाहर्ता महोदय के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार से ही फोन करके मामले के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया।
   प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एडीएम pgro ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही  समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा ।
   आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग  से संबंधित  आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु  संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए आज दिनांक 12.06.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 63 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) श्री शैलेन्द्र कुमार भारती की अध्यक्षता में वरीय उप समाहर्ता सुश्री निधि कुमारी एवं श्री विकास कुमार ने सुनवाई की। अपर समाहर्ता महोदय के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार से ही फोन करके मामले के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एडीएम pgro ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा । आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 12, 2026

**तीसरे चरण के सहयोग शिविर का आयोजन 16.06.2026 को किया जाएगा**
**सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक**
   
       जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर तीसरे चरण अंतर्गत आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के कार्य प्रगति 
 की समीक्षा की गई। तीसरे चरण का सहयोग शिविर पूर्वी चंपारण जिला में आगामी 16 जून 2026 को जिला के सभी 27 प्रखंडों के 71 पंचायत में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, एडीएम (लोक शिकायत)श्री शैलेंद्र कुमार भारती, एडीएम (विभागीय जांच) मो. सिबगतुल्लाह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
     आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।
     जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। सभी पदाधिकारी गण खुद से सहयोग शिविर आयोजन स्थल का भ्रमण कर तैयारी की समीक्षा करें एवं स्थानीय लोगों से मिलकर सहयोग शिविर को लेकर लोगों को जागरूक करें ताकि उनकी अधिक से अधिक शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान शिविर के माध्यम से किया जा सके। 
 इस संबंध में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी तक को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा आज की बैठक में स्पष्ट कर दिया गया कि किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं निमानुकूल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तत्परता के साथ सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए कार्य करें एवं प्राप्त शिकायतों का अधिक से अधिक समाधान करें।

  सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता हैं। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

     16 जून को समाधान शिविर का आयोजन :-
1.आदापुर प्रखंड के तीन पंचायत श्यामपुर, भवानीपुर और बरवा में किया जाएगा जिसके लिए उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण डॉ प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
2.छौरादानो प्रखंड के तीन पंचायत  एकडरी, दरपा और कुदरकट में सहयोग शिविर का आयोजन होगा जिसके लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।
3.रामगढ़वा प्रखंड के तीन पंचायत रघुनाथपुर, टोला ब्रीता बैरिया और चंपापुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
4.रक्सौल प्रखंड के दो पंचायत पैनटोका और जोकीयारी में
5.बनकटवा प्रखंड के दो पंचायत बिजबनी उत्तरी और झाँझरा में सहयोग शिविर लगेगा।
6.चिरैया प्रखंड के तीन पंचायत सीरौना, खरतरी मध्य और खरतरी पश्चिम पंचायत में ।
7.ढाका प्रखंड के तीन पंचायत खरुवा चैनपुर, जटवलिया और गुरहनवा में।
8.घोड़ासहन प्रखंड के दो पंचायत घोड़ासहन उत्तरी और घोड़ासहन दक्षिणी में।
9.मधुबन प्रखंड के दो पंचायत तालिमपुर और स्वांगिया में।
10.पकड़ीदयाल प्रखंड के दो पंचायत धनौजी और चैता में
11.पताही प्रखंड के तीन पंचायत बेतौना, गोनाही और देवापुर में।
12.फेनहारा प्रखंड के दो पंचायत फेनहारा और बारा परसौनी में।
13.तेतरिया प्रखंड के दो पंचायत घेघहा नरहा पानापुर में।
14.बंजरिया प्रखंड क दो पंचायत सिसवा पूर्वी और सिसवा पश्चिम मे।
15.कोटवा प्रखंड के तीन पंचायत बथना महारानी भोपत और जसौली पट्टी में 
16.मोतीहारी प्रखंड के तीन पंचायत रामगढ़वा, राम सिंह छतौनी और बासमनपुर में।
17.पिपरा कोठी प्रखंड के दो पंचायत सलेमपुर और सूरजपुर में में।
18.सुगौली प्रखंड के तीन पंचायत मानसिंह उत्तरी, मान सिंह दक्षिणी, और छपरा बहास उत्तरी में।
19. तुरकौलिया प्रखंड के 
पंचायत सपही, शंकर सरैया उत्तरी और शंकर सरैया दक्षिणी में।
20. चकिया प्रखंड के तीन पंचायत रामगढ़ महूआवा, कुअरपुर और बेदीबन मधुबन में।
21. कल्याणपुर प्रखंड के तीन पंचायत गवंद्रा दक्षिणी, गवंद्रा उत्तरी और मनीछपरा में 
22. केसरिया प्रखंड के तीन पंचायत दक्षिणी हुसैनी, खिजीपुरा बेनीपुर और कढ़ान में
23. मेहसी प्रखंड के दो पंचायत कोठिया हरिराम और बकरी नजीर में।
24.अरेराज प्रखंड के तीन पंचायत मगुराहा, मिश्रौलिया और सरेया में।
25.हरसिद्धि प्रखंड के तीन पंचायत  बैरियाडीह,उज्जैन लोहियार और मठ लोहियार में।
26.पहाड़पुर प्रखंड के तीन पंचायत  नोवाडीह,परसौनी और पश्चिमी सरैया में। 
27.संग्रामपुर प्रखंड के तीन पंचायत बरवा, भटवालिया और भवानीपुर उत्तरी में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
      जिलाधिकारी के द्वारा 16 जून को आयोजित होने वाले पंचायत शिविर से पहले उक्त पंचायतों में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने एवं सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

**तीसरे चरण के सहयोग शिविर का आयोजन 16.06.2026 को किया जाएगा** **सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक** जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर तीसरे चरण अंतर्गत आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। तीसरे चरण का सहयोग शिविर पूर्वी चंपारण जिला में आगामी 16 जून 2026 को जिला के सभी 27 प्रखंडों के 71 पंचायत में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, एडीएम (लोक शिकायत)श्री शैलेंद्र कुमार भारती, एडीएम (विभागीय जांच) मो. सिबगतुल्लाह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। सभी पदाधिकारी गण खुद से सहयोग शिविर आयोजन स्थल का भ्रमण कर तैयारी की समीक्षा करें एवं स्थानीय लोगों से मिलकर सहयोग शिविर को लेकर लोगों को जागरूक करें ताकि उनकी अधिक से अधिक शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान शिविर के माध्यम से किया जा सके। इस संबंध में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी तक को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा आज की बैठक में स्पष्ट कर दिया गया कि किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं निमानुकूल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तत्परता के साथ सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए कार्य करें एवं प्राप्त शिकायतों का अधिक से अधिक समाधान करें। सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता हैं। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। 16 जून को समाधान शिविर का आयोजन :- 1.आदापुर प्रखंड के तीन पंचायत श्यामपुर, भवानीपुर और बरवा में किया जाएगा जिसके लिए उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण डॉ प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। 2.छौरादानो प्रखंड के तीन पंचायत एकडरी, दरपा और कुदरकट में सहयोग शिविर का आयोजन होगा जिसके लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। 3.रामगढ़वा प्रखंड के तीन पंचायत रघुनाथपुर, टोला ब्रीता बैरिया और चंपापुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। 4.रक्सौल प्रखंड के दो पंचायत पैनटोका और जोकीयारी में 5.बनकटवा प्रखंड के दो पंचायत बिजबनी उत्तरी और झाँझरा में सहयोग शिविर लगेगा। 6.चिरैया प्रखंड के तीन पंचायत सीरौना, खरतरी मध्य और खरतरी पश्चिम पंचायत में । 7.ढाका प्रखंड के तीन पंचायत खरुवा चैनपुर, जटवलिया और गुरहनवा में। 8.घोड़ासहन प्रखंड के दो पंचायत घोड़ासहन उत्तरी और घोड़ासहन दक्षिणी में। 9.मधुबन प्रखंड के दो पंचायत तालिमपुर और स्वांगिया में। 10.पकड़ीदयाल प्रखंड के दो पंचायत धनौजी और चैता में 11.पताही प्रखंड के तीन पंचायत बेतौना, गोनाही और देवापुर में। 12.फेनहारा प्रखंड के दो पंचायत फेनहारा और बारा परसौनी में। 13.तेतरिया प्रखंड के दो पंचायत घेघहा नरहा पानापुर में। 14.बंजरिया प्रखंड क दो पंचायत सिसवा पूर्वी और सिसवा पश्चिम मे। 15.कोटवा प्रखंड के तीन पंचायत बथना महारानी भोपत और जसौली पट्टी में 16.मोतीहारी प्रखंड के तीन पंचायत रामगढ़वा, राम सिंह छतौनी और बासमनपुर में। 17.पिपरा कोठी प्रखंड के दो पंचायत सलेमपुर और सूरजपुर में में। 18.सुगौली प्रखंड के तीन पंचायत मानसिंह उत्तरी, मान सिंह दक्षिणी, और छपरा बहास उत्तरी में। 19. तुरकौलिया प्रखंड के पंचायत सपही, शंकर सरैया उत्तरी और शंकर सरैया दक्षिणी में। 20. चकिया प्रखंड के तीन पंचायत रामगढ़ महूआवा, कुअरपुर और बेदीबन मधुबन में। 21. कल्याणपुर प्रखंड के तीन पंचायत गवंद्रा दक्षिणी, गवंद्रा उत्तरी और मनीछपरा में 22. केसरिया प्रखंड के तीन पंचायत दक्षिणी हुसैनी, खिजीपुरा बेनीपुर और कढ़ान में 23. मेहसी प्रखंड के दो पंचायत कोठिया हरिराम और बकरी नजीर में। 24.अरेराज प्रखंड के तीन पंचायत मगुराहा, मिश्रौलिया और सरेया में। 25.हरसिद्धि प्रखंड के तीन पंचायत बैरियाडीह,उज्जैन लोहियार और मठ लोहियार में। 26.पहाड़पुर प्रखंड के तीन पंचायत नोवाडीह,परसौनी और पश्चिमी सरैया में। 27.संग्रामपुर प्रखंड के तीन पंचायत बरवा, भटवालिया और भवानीपुर उत्तरी में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा 16 जून को आयोजित होने वाले पंचायत शिविर से पहले उक्त पंचायतों में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने एवं सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 12, 2026

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा आज समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा एवं उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार की उपस्थिति में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचल अधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम परिमार्जन के कार्यों में हो रहे विलंब का कारण पूछा गया, जिस पर अंचल अधिकारियों के द्वारा बताया गया की जमाबंदी के लैंड डीटेल्स और जमाबंदी में नाम तथा आधार के नाम में मिसमैचिंग के कारण थोड़ा विलंब हो रहा है। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा जरूरी निर्देश देते हुए कहा गया कि इस कार्य में और तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। जिला में चल रहे किसान पंजीकरण के कार्य में तेजी लाने को लेकर उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि सभी किसान सलाहकारों को इसमें लगाया जाए। सभी अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी अपने स्तर से इसमें सहयोग करें और प्रतिदिन के कार्यों का खुद से मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि जिस दिन अभियान चलाया जा रहा है उस दिन अच्छी प्रगति दिख रही है परंतु सामान्य दिनों में प्रगति उतनी अच्छी नहीं दिख रही है। निर्देश दिया गया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य में तेजी लाई जाए। राजस्व एवं भूमि सुधार के विभाग के कार्यों में जिलाधिकारी के द्वारा डिजिटल जमाबंदी, भू- मापी, अभियान बसेरा,गवर्नमेंट लैंड वेरिफिकेशन, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,कोर्ट से संबंधित लंबित मामले की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की सभी अंचल अधिकारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें और यह भी देखें कि पुनः अतिक्रमण नहीं हो। कोर्ट संबंधित मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अगर मामले में प्रति शपथ ले लिया गया है तो विभागीय पोर्टल पर उसे निश्चित रूप से अपलोड कर दिया जाए। आपदा से संबंधित मामलों में जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा में मृत व्यक्ति से संबंधित अभिलेख आपदा शाखा को तुरंत भेज दिया जाए ताकि उसका नियमानुकूल भुगतान किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा के समय अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी खुद से स्थल का भ्रमण करें और प्रभावित परिवार से मिलें। जिला में चल रहे सड़क परियोजनाओं, रक्सौल हवाई अड्डा एवं ढाका अनुमंडल में सिविल कोर्ट के निर्माण से संबंधित भू अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कैंप लगाकर किसानों का एलपीसी निर्गत किया जाए एवं किसानों की जमीन से संबंधित अभिलेख जिला भू अर्जन कार्यालय को भेजा जाए ताकि उससे संबंधित राशि का भुगतान सुनिश्चित हो सके। सहयोग शिविर को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी समय से सहयोग शिविर में उपस्थित होकर आम लोगों से आवेदन प्राप्त करें एवं उस पर धैर्य पूर्वक सुनवाई करें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में जनता के साथ व्यवहार को विनम्र रखें। जिलाधिकारी के द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई एवं उसके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। समीक्षा में पाया गया कि लगभग 71% मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar - East Champaran News