Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

मुस्लिम सपा नेता ने खून से लिखा PM को पत्र:* गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की उठाई मांग, बोले- सिर्फ चुनाव में याद आती है गौ-माता वाराणसी के समाजवादी नेता जीशान अंसारी और अन्य कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक बार फिर जिला मुख्यालय पर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग की। इस दौरान जीशान ने अपने खून से लिखा पत्र पीएम को भेजा और इसे जल्द से जल्द लागू करने को कहा। इस दौरान उन्होंने कहा -जो लोग खुद को सनातन संस्कृति का ठेकेदार बताते हैं। वे सत्ता में बैठकर तमाशा देख रहे हैं। गायों की दुर्दशा, उनकी तस्करी और सड़कों पर घूमते गोवंश की भूख किसी को दिखाई नहीं दे रही ? चुनाव आते ही गाय याद आती है, और चुनाव जाते ही उसे बेसहारा छोड़ दिया जाता है। यह पाखंड अब और नहीं चलेगा। माता का स्थान सर्वोच्च होना चाहिए अधिवक्ता व सपा नेता अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि गाय हमारी माता है और माता का स्थान सर्वोच्च होना चाहिए। खून से ज्ञापन लिखना यह साबित करता है कि इसके लिए हम अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा सरकार केवल खोखले वादे न करे, बल्कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर तुरंत गोवंश के संरक्षण और गाय को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने का कानून पास करे। इस दौरान सपा नेता शुभम सेठ गोलू ने सीधे शब्दों में चेतावनी दी कि यदि इस मांग को ठंडे बस्ते में डाला गया, तो पूरे देश में एक ऐसा जन-आंदोलन खड़ा होगा जिसकी गूंज दिल्ली के सिंहासन तक सुनाई देगी। भारी संख्या में आक्रोशित कार्यकर्ताओं और गो-भक्तों के साथ पहुंचे सपा नेता शिवेंद्र राय ने ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि इसे बिना किसी देरी के तुरंत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भेजा जाए।

MORE NEWS

UPTET 2026: फर्रुखाबाद में 19 केंद्रों पर 31 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DM ने दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) को शांतिपूर्ण, सुचितापूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा से जुड़े सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक शासन की निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी होने का लिखित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल और इंतजाम:
तारीख और पालियां: जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को कुल 05 पालियों में आयोजित होगी।
समय: प्रथम पाली सुबह 09:30 से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:30 से 05:00 बजे तक होगी।
परीक्षार्थी और केंद्र: जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 31,560 परीक्षार्थी (6,312 परीक्षार्थी प्रति पाली) परीक्षा में शामिल होंगे।
तैनात स्टाफ: सुरक्षा और निगरानी के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक, 19 सह-केंद्र व्यवस्थापक और 526 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं।
बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष जोर:
गर्मी से बचाव: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को केंद्रों पर ओआरएस (ORS) के पैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे।
बिजली आपूर्ति: विद्युत विभाग को परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली देने को कहा गया है। तकनीकी खराबी की स्थिति में जनरेटर से बैकअप देने के सख्त निर्देश हैं।
महिला सुरक्षा: महिला परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए केंद्रों पर विशेष महिला कार्मिक तैनात रहेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री गिरीश कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

UPTET 2026: फर्रुखाबाद में 19 केंद्रों पर 31 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DM ने दिए सख्त निर्देश फर्रुखाबाद। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) को शांतिपूर्ण, सुचितापूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा से जुड़े सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक शासन की निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी होने का लिखित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। परीक्षा का पूरा शेड्यूल और इंतजाम: तारीख और पालियां: जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को कुल 05 पालियों में आयोजित होगी। समय: प्रथम पाली सुबह 09:30 से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:30 से 05:00 बजे तक होगी। परीक्षार्थी और केंद्र: जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 31,560 परीक्षार्थी (6,312 परीक्षार्थी प्रति पाली) परीक्षा में शामिल होंगे। तैनात स्टाफ: सुरक्षा और निगरानी के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक, 19 सह-केंद्र व्यवस्थापक और 526 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष जोर: गर्मी से बचाव: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को केंद्रों पर ओआरएस (ORS) के पैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे। बिजली आपूर्ति: विद्युत विभाग को परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली देने को कहा गया है। तकनीकी खराबी की स्थिति में जनरेटर से बैकअप देने के सख्त निर्देश हैं। महिला सुरक्षा: महिला परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए केंद्रों पर विशेष महिला कार्मिक तैनात रहेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री गिरीश कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 30, 2026

आज दिनांक 30.06.2026 को  जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा आगामी  UPTET परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी व नकलविहीन संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार फर्रुखाबाद में संयुक्त बैठक की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, CCTV निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। #FatehgarhPolice

आज दिनांक 30.06.2026 को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा आगामी UPTET परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी व नकलविहीन संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार फर्रुखाबाद में संयुक्त बैठक की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, CCTV निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। #FatehgarhPolice

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 30, 2026

लोहिया महिला अस्पताल में गर्भवती की मौत, इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

आवास विकास स्थित डॉ राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के बाद भर्ती प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। देर रात तक शव इमरजेंसी के गेट पर रखकर परिजन बैठे रहे।

मऊदरवाजा थाने के गांव जसमई कुइया बूट निवासी नरायन पाल की पत्नी माया पाल (27) को लोहिया महिला अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया गया था। शाम के समय माया ने नॉर्मल बेटे को जन्म दिया। सोमवार को डॉक्टर छुट्टी करने की बात कह रहे थे। सास मिथलेश पाल ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर का दलिया और अस्पताल से मिला खाना खाया। आराम से चलती फिरती रही। दोपहर एक बजे के करीब स्टाफ ने एक इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ देर बाद ही माया की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें दो-तीन उल्टी और तेज दस्त हुआ। देवर हरिओम पाल ने बताया कि हालत बिगड़ते ही स्टाफ ने तीन-चार अन्य इंजेक्शन लगाए, मगर भाभी की सांसें थमती चली गईं। कई बार स्टाफ ने डॉक्टर को बुलाने का प्रयास किया, मगर नहीं आए। शाम पांच बजे के करीब उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्टाफ ने मना कर दिया। सांस होने की आस में वह उसे दो निजी अस्पतालों में ले गए। वहां मना कर दिया।

इसके बाद परिजन फिर इमरजेंसी के गेट पर पहुंचे और शव को स्ट्रेचर पर रख लिया। उन्होंने कादरीगेट थाना पुलिस और अन्य अधिकारियों को सूचना दी। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उसके दो बेटियां जाहन्वी और आध्या हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. धीर सिंह ने बताया कि माया पाल एनमिक थी। इसी के चलते उसे आयरन का इंजेक्शन दिया गया। अचानक रिएक्शन हो गया। कवर करने का काफी प्रयास किया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लोहिया महिला अस्पताल में गर्भवती की मौत, इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप आवास विकास स्थित डॉ राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के बाद भर्ती प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। देर रात तक शव इमरजेंसी के गेट पर रखकर परिजन बैठे रहे। मऊदरवाजा थाने के गांव जसमई कुइया बूट निवासी नरायन पाल की पत्नी माया पाल (27) को लोहिया महिला अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया गया था। शाम के समय माया ने नॉर्मल बेटे को जन्म दिया। सोमवार को डॉक्टर छुट्टी करने की बात कह रहे थे। सास मिथलेश पाल ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर का दलिया और अस्पताल से मिला खाना खाया। आराम से चलती फिरती रही। दोपहर एक बजे के करीब स्टाफ ने एक इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ देर बाद ही माया की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें दो-तीन उल्टी और तेज दस्त हुआ। देवर हरिओम पाल ने बताया कि हालत बिगड़ते ही स्टाफ ने तीन-चार अन्य इंजेक्शन लगाए, मगर भाभी की सांसें थमती चली गईं। कई बार स्टाफ ने डॉक्टर को बुलाने का प्रयास किया, मगर नहीं आए। शाम पांच बजे के करीब उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्टाफ ने मना कर दिया। सांस होने की आस में वह उसे दो निजी अस्पतालों में ले गए। वहां मना कर दिया। इसके बाद परिजन फिर इमरजेंसी के गेट पर पहुंचे और शव को स्ट्रेचर पर रख लिया। उन्होंने कादरीगेट थाना पुलिस और अन्य अधिकारियों को सूचना दी। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उसके दो बेटियां जाहन्वी और आध्या हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. धीर सिंह ने बताया कि माया पाल एनमिक थी। इसी के चलते उसे आयरन का इंजेक्शन दिया गया। अचानक रिएक्शन हो गया। कवर करने का काफी प्रयास किया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 30, 2026