हजारीबाग के बुद्धा और आलम फार्मेसी कॉलेज की मान्यता खत्म, 'लेटर ऑफ कंसेंट' रद्द होने से मचा हड़कंप
एक कमरे में कॉलेज संचालन का हुआ सनसनीखेज खुलासा; नए नामांकन और पंजीकरण पर लगी पूरी तरह रोक
मान्यता रद्द होना ही काफी नहीं: बच्चों के भविष्य से खेलने वाले बुद्धा और आलम कॉलेज के संचालकों को जेल कब?
सिर्फ 'लेटर ऑफ कंसेंट' छीनने से नहीं सुधरेगा सिस्टम, सालों की पढ़ाई और लाखों रुपए गंवाने वाले छात्रों के गुनहगारों पर हो आपराधिक मुकदमा
हजारीबाग: झारखंड राज्य में चिकित्सा और फार्मेसी शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले संस्थानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और परीक्षा समिति ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में हजारीबाग जिले में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे दो बड़े फार्मेसी संस्थानों पर गाज गिरी है। कैनरी हिल रोड स्थित बुद्धा स्कूल ऑफ फार्मेसी और विष्णुगढ़ स्थित अलमंसूर (आलम) फार्मेसी कॉलेज का 'ल
Barkatha, Hazaribagh | Jun 15, 2026