जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस की कथित मनमानी एवं आम जनता के शोषण के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन
जमशेदपुर: आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के तत्वावधान में आज साकची, जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर की जा रही कथित अनियमित जांच, आम जनता, ऑटो चालकों एवं वाहन चालकों के साथ हो रहे उत्पीड़न और शोषण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
यह कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ नेता श्री रईस अफरीदी जी के संरक्षण में संपन्न हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, ऑटो चालक साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन का दायित्व है, लेकिन इसके नाम पर आम जनता और मेहनतकश ऑटो चालकों को अनावश्यक रूप से परेशा�