शहीदों के सम्मान में हजारीबाग शहीद स्मारक पर चला स्वच्छता अभियान, बार एसोसिएशन व भगवा ध्वज समिति ने दी वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि
स्मारक परिसर को शैंपू से धोकर किया गया स्वच्छ, असम विमान हादसे में जान गंवाने वाले वीर जवानों की स्मृति में रखा गया दो मिनट का मौन
हजारीबाग: स्थानीय शहीद स्मारक परिसर में रविवार को राष्ट्र के अमर शहीदों के सम्मान और स्मृतियों को सहेजने के उद्देश्य से एक विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। भगवा ध्वज समिति द्वारा निरंतर संचालित इस सामाजिक मुहिम में इस बार हजारीबाग बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई और श्रमदान किया। सफाई अभियान के समापन के बाद उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों और अधिवक्ताओं ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और स्मारक की गरिमा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
शैंपू से धोकर स्वच्छ किया गया शहीद स�