इचाक: संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक यूसीडब्लू कार्यालय में आयोजित
संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक यूसीडब्लू कार्यालय में हुई आयोजित संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कार्यालय सिरका के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुशील कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनो के द्वारा आह्वान पर 1 अप्रैल को सिरका परियोजना में चार श्रम कोड के खिलाफ राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाने का निर्णय है।