बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण शुरू, सप्ताह में तीन दिन चलेगा सितोरियू कराटे प्रशिक्षण शिविर विकास नगर मे स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बेटियों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मार्शल आर्ट (सितोरियू कराटे) प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का संचालन कराटे प्रशिक्षक मुकुल दास के देख रेख में किया जा रहा है।