सड़क दुर्घटना में युवक की मौत इचाक एनएच-33 रांची–पटना रोड पर बोंगा शिव मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राजेंद्र यादव (लगभग 25 वर्ष), पिता प्रमोद यादव, निवासी हुरहुरु, पतरातू चौक, हजारीबाग है।