इचाक में हिंदू विराट सम्मेलन का आयोजन, ‘पंच परिवर्तन’ पर रहेगा विशेष जोर इचाक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा इचाक प्रखंड के विभिन्न मंडलों में हिंदू विराट सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को डुमरौन मंडल में विशाल हिंदू महासम्मेलन से होगी, जिसमें क्षेत्र के हिंदू समाज के लोग भाग है।