गिद्धौर: गिद्धौर में बाइक दुर्घटना में युवक की जीभ कटी, हजारीबाग रेफर
Gidhaur, Chatra | May 22, 2026 थाना क्षेत्र के पांडेयटांड गांव के पास गुरुवार देर शाम बाइक दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की जीभ पूरी तरह कट गई। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल की पहचान गांव निवासी भुनेश्वर भुईंया के पुत्र निर्मल कुमार भुइयां के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र