सिंगरौली: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका व मिनी कार्यकर्ताओं ने PM व CM को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को दिया
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग किया है कि मिनी कार्यकर्ताओं को पूर्ण कार्यकर्ता का दर्जा दिया जाये, सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की जाए व आंगनवाड़ी, सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक नहीं दिया जाता तब तक ₹25 हजार वेतन प्रदान किया जाए व घोषणा के अनुसार सेवानिवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाए। सेवा निवृत्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए तथा योग्यता अनुसार पदोन्नति प्रदान की जाए।