सिंगरौली: सरई क्षेत्र के 14 गांवों में किसान ओलावृष्टि से हुए प्रभावित 15 से 25 प्रतिशत फसलों का हुआ नुकसान भौतिक सर्वे जारी।
सरई क्षेत्र के बरका इलाका में 14 गांव के किसान ओलावृष्टि से हुए प्रभावित 15 से 25% फसलों का हुआ नुकसान भौतिक सर्वे जारी। नायब तहसीलदार के अगुवाई में नुकसान फसलों का सर्वे हल्का पटवारी के द्वारा किया जा रहा है। तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व पुस्तिका परिपत्र में दिए गए प्रावधानों के रूप उन्हें सहायता राशि स्वीकृत की जाएगी।