सिंगरौली: गनियारी में गाड़ी में तोड़फोड़ कर अराजक तत्वों ने की मारपीट, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
कार सवार मां बेटों के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट कर कार में तोड़फोड़ किए जाने का मामले सामने आया है। छत्तीसगढ़ कमलपुर से इलाज के लिए बैढन आई फूलमती पति बेनीमाधव गुप्ता उनके बेटे प्रवीण कृष्ण व रामकृष्ण जब अपनी कार से वापिस छत्तीसगढ़ जा रहे थे उसी समय गनियारी में कुछ युवक आए और कार को रोक कर गाली गलौज करते हुए कार में तोड़फोड़ कर मारपीट की। जिससे कार में सवार लोग घायल हो गए हैं। वहीं इस मामले पर कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।