सिंगरौली: खम्हरिया में पावर ग्रिड के विस्थापितों का 32वें दिन भी जारी है धरना प्रदर्शन
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य मांगों को लेकर पावर ग्रिड के विस्थापितों का धरना प्रदर्शन लगातार 32वें दिन भी जारी है खम्हरिया गांव में धरने पर बैठे विस्थापितों का कहना है कि कंपनी द्वारा उनकी जमीनों का अधिग्रहण किया गया लेकिन आज तक विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं जैसे रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है विस्थापितों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक उनका धरना समाप्त नहीं होगा।