सिंगरौली: पप्पू चौराहे पर अराजक तत्वों ने ड्यूटी पर जा रहे युवक के साथ की मारपीट, बाइक भी तोड़ी
बरगवां थाना क्षेत्र के पप्पू चौराहे के पास एक युवक के साथ मारपीट कर बाइक में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ओम प्रकाश चतुर्वेदी निवासी जोबगढ अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे और जैसे ही पप्पू चौराहे के पास पहुंचे उसी समय दो बाइक में सवार होकर आए कुछ युवकों ने रोका और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिसके बाद युवक ने बरगवां थाने में शिकायत की है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।