पीरो: पीरो में मोहर्रम को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील, कई जगह बिजली रहेगी बाधित
Piro, Bhojpur | Jun 26, 2026 मोहर्रम पर्व को लेकर पीरो में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह 6 बजे के करीब भी पुलिस टीम ने दोबारा फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।