भवानीपुर: माधवनगर में भीषण आग लगने से दो परिवारों का घर जलकर राख, नकदी, अनाज, कपड़े व घरेलू सामान स्वाहा, कई मवेशी भी झुलसे
भवानीपुर :- भवानीपुर नगर पंचायत के माधवनगर में मंगलवार की देर संध्या भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। वहीं कई मवेशी भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए