भीलवाड़ा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिलेभर में जनजागरूकता की अलख, गांव-गांव पहुंच रहा तंबाकू मुक्ति का संदेश
भीलवाड़ा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (उप स्वास्थ्य केन्द्रों) एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आशा सहयोगिनियों, एएनएम तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी दी।