बड़ौत: इब्राहिमपुर माजरा में शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने मार्ग किया जाम, ग्राम प्रधान सहित 4 महिलाएं हिरासत में
Baraut, Bagpat | May 5, 2025 रमाला थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर माजरा गांव में शराब ठेके को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण घनी आबादी में खोले गए शराब ठेके का विरोध कर रहे हैं। वे अधिकारियों से ठेके को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं। कई दिनों से ग्रामीण और अधिकारी इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ठेके को घनी आबादी से नहीं हटाया जाएगा