औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के लछियामऊ गांव में जागरण के चंदे को बाद में देने की बात पर दो भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट
दिबियापुर थाना क्षेत्र के लछियामऊ गांव में जागरण का चंदा बाद में देने की बात कहने पर दो भाइयों के साथ गांव के एक व्यक्ति ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की है। पीड़ित ने दिव्यापुर थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोपी के खिलाफ पड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की है।