औरैया: देवी मंदिरों पर सुबह से भक्तों का सैलाब उमड़ा, पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई, भक्तों ने मांगी मन्नत
शहर के देवी मंदिरों पर नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। पहाड़ों पर रहकर सांसारिक जीवों में नवचेतना का निर्माण करने वालीं स्कंदमाता। कहते हैं कि इनकी कृपा से मूर्ख भी ज्ञानी हो जाता है। स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता के कारण इन्हें स्कंदमाता नाम से अभिहित किया गया है। इनके विग्रह में भगवान स्कंद बालरूप में इनकी गोद में विराजित