टीकमगढ़ पुलिस ने
अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर चोरी की मोटरसाइकिलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अनगढ़ा बाईपास के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में ,,