हमीरपुर: हमीरपुर के झलकारी बाई सभागार में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कवि सम्मेलन व मुशायरे का हुआ आयोजन
गुरुवार को दोपहर में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन जिला पंचायत के झलकारी बाई सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप जिलाधिकारी व निर्वाचन अधिकारी खालिद अंजुम ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया।