हमीरपुर: विदोखर मेंदनी में शराबियों ने युवती के साथ की गाली गलौज
विदोखर मेंदनी निवासी संध्या कुशवाहा का आरोप है कि बीती रात गांव निवासी फूल सिंह, अशोक कुशवाहा घर के दरवाजे पर बैठकर शराब पी रहे थे। मना करने पर दोनों ने जमकर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीडिता का आरोप है कि आरोपी आए दिन शराब पीकर अकारण गाली गलौज करते हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने मामले की जांच इंगोहटा चौकी इंचार्ज को सौंपी हैं।