हमीरपुर: बांकी व बिलहड़ी में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
बांकी व बिलहड़ी में स्वीप के अंतर्गत रैली निकालकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया। डिप्टी कलेक्टर ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को दोपहर में ग्राम बांकी व बिलहड़ी में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई।