हमीरपुर: नमामि गंगे की उदासीनता से दलदल युक्त हैं बिदोखर के मुख्य रास्ते
नमामि गंगे की उदासीनता से पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए बिदोखर पुरई और बिदोखर मेंदनी के दो मुख्य रास्तों में मरम्मत का काम अभी तक अधूरा पड़ा है। रास्तों में कीचड़ होने से लोग वहां से निकल नही पा रहे हैं। ग्रामीण शिवेंद्र सिंह, आशू सिंह, महेश पाल आदि ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए बिदोखर पुरई में खोदी गई थी।