हमीरपुर: बंडा गांव निवासी परिवार ने खेत में खड़ी फसल काटने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से की शिकायत
बंडा निवासी किसान ने परिवार के संग गुरुवार को गांव के ही दबंग युवक पर खेत में खड़ी गेहूं और जौ की फसल काटने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। बंडा निवासी परशुराम ने कहा कि गाटा संख्या 70 रकबा 461 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिस पर गेहूं और जौ की फसल बोई थी।