पोषण अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में जहानाबाद जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल।
जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निदेशानुसार जिले की सभी सात बाल विकास परियोजनाओं में पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से चिन्हित SAM (गंभीर कुपोषित) एवं MAM (मध्यम कुपोषित) बच्चों का माइक्रोप्लान के अनुसार भौतिक सत्यापन अभियान जारी है।
अब तक 474 SAM एवं 825 MAM बच्चों का सत्यापन किया जा चुका है। इनमें से 16 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को बेहतर उपचार एवं पोषण देखभाल के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), घोसी भेजा गया है।
ICDS एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से चिन्हित बच्चों को समयबद्ध उपचार, पोषण परामर्श एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराकर कुपोषण मुक्त जहानाबाद के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।
#Jehanabad #PoshanAbhiyaan #ICDS #ChildNutrition #DistrictAdministrationJehanabad
Jehanabad, Bihar | Jul 10, 2026