राजस्थान, खाटू श्याम: आध्यात्मिक नेतृत्व और युवा प्रेरणा को वैश्विक सम्मान: श्री इन्द्रेश जी उपाध्याय को ‘Global Spiritual Youth Icon Award’
आध्यात्मिक चेतना, युवा प्रेरणा एवं संस्कारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री इन्द्रेश जी उपाध्याय को Multinational Book Of Records (London) की ओर से प्रतिष्ठित “Global Spiritual Youth Icon Award” से सम्मानित किया गया।
जयपुर में आयोजित कथा के दौरान हुए इस गरिमामय अवसर पर संस्था के सी.ई.ओ. कृष्ण कुमार उपाध्याय ने श्री इन्द्रेश जी उपाध्याय को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्यजनों ने करतल ध्वनि के साथ इस गौरवपूर्ण क्षण का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि “आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत साधना का विषय नहीं, बल्कि समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शक्ति है।
श्री इन्द्रेश जी उपाध्याय का जीवन, चिंतन और मार्गदर्शन युवाओं को संस्कार, सेवा, सदाचार एवं आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने की दिशा में प्रेरणादायी भूमिका निभा रहा है।
ऐसे व्यक्तित्व का सम्मान करना संस्था के लिए स्वयं गौरव का विषय है।”
उन्होंने कहा कि Multinational Book Of Records (London) का उद्देश्य ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों एवं उनके विशिष्ट योगदान को वैश्विक मंच पर सम्मानित करना है, जिन्होंने समाज में सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्यों और प्रेरणा की नई दिशा स्थापित की है।
कार्यक्रम में Multinational Book Of Records (India) की Coordinator गरिमा जैन एवं AXEN सपना शर्मा भी उपस्थित रहीं।
उन्होंने भी श्री इन्द्रेश जी उपाध्याय को सम्मान प्राप्त करने पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा इस अवसर को संस्था एवं उपस्थित सभी लोगों के लिए गौरवपूर्ण बताया।
“Global Spiritual Youth Icon Award” के माध्यम से संस्था ने श्री इन्द्रेश जी उपाध्याय के आध्यात्मिक मार्गदर्शन, युवा पीढ़ी को प्रेरित करने तथा समाज में सकारात्मक एवं मूल्यपरक चेतना के प्रसार के प्रति उनके योगदान को सम्मानित किया।
Dharamshala, Kangra | Sep 3, 2026