परिहार: परिहार में जमीन कब्जाने को लेकर सेवानिवृत्त DRDO अधिकारी से दबंगई व मारपीट का आरोप
परिहार थाना क्षेत्र में जमीन पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बिरेंद्र सिंह, जो DRDO के सेवानिवृत्त बताए जा रहे हैं, भाजपा नेता पर दबंगई के साथ उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने तथा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।