चंदेरी जनपद शिक्षा केंद्र ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरभि जैन निवासी दुर्गा नगर कॉलोनी के घर में रात के अंधेरे में चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 16 फरवरी की सुबह करीबन 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 15 फरवरी की मध्य रात्रि की है। बताया जा रहा है चोर कीमती सामान घर से चुरा कर ले गए।