स्ट्रॉन्ग रूम में पर्दे लगे तो मचा सियासी बवाल! विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने… फिर हाथापाई और हिरासत!
ऊधम सिंह नगर के किच्छा में नगर पालिका चुनाव के स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर बड़ा हंगामा हुआ।
पर्दे लगाए जाने की खबर पर कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।
इसके बाद भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी समर्थकों के साथ पहुंच गए।
दोनों पक्षों में तीखी बहस के बीच मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति संभाली और दोनों नेताओं को हिरासत में लेकर सिडकुल चौकी पहुंचाया।
लेकिन असली तस्वीर चौकी में दिखी—पहले बेहड़ और फिर राजेश शुक्ला मीडिया के सामने भावुक होकर रो पड़े।
शुक्ला ने बेहड़ पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
आखिर स्ट्रॉन्ग रूम के पर्दों से शुरू हुआ विवाद इतना बड़ा सियासी टकराव कैसे बन गया?
#किच्छा #उधमसिंहनगर #उत्तराखंड #किच्छानगरपालिका #स्ट्रॉंगरूम #तिलकराजबेहड़ #राजेशशुक्ला #किच्छाविवाद #उत्तराखंडन्यूज #UttarakhandNews #Kichha #UdhamSinghNagar #BreakingNews #PoliticalNews #ViralNews
Hardwar, Haridwar | Sep 23, 2026