Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

हत्या के प्रयास में वांछित 15-15 हजार के 02 ईनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुये घायल चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मुँह पर कपड़ा लपेटे मोटर साईकिल सवार बदमाशों को रोकने का किया था प्रयास पुलिस द्वारा रोके जाने पर मोटरसाईकिल सवार बदमाश बैरियर को टक्कर मारकर मौके से हो गये फरार पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाईकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर की गयी फायरिंग पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किया गये जबाबी फायर में दोनों बदमाशों के पेरों में लगी गोली मौके से बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम को 01 देशी पिस्टल 32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल हुयी बरामद घायल बदमाशों को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु ले जाया गया नजदीकी अस्पताल दोनों अभियुक्त कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत जानलेवा हमले के अभियोग में चल रहे थे वांछित सड़क किनारे शराब पीने को लेकर अभियुक्तों का स्थानीय लोगों से हुआ था विवाद विवाद के दौरान अभियुक्तो द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्थानीय लोगों पर की थी फायरिंग घटना में 02 व्यक्ति गोली लगने से हो गये थे घायल, 01 अभियुक्त को पुलिस द्वारा मौके से किया था गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बिहार में एक व्यक्ति की हत्या कर दिया था लूट की घटना को अंजाम, बिहार पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त बिहार से भागकर आये थे ऋषिकेश, जहाँ घटना में शामिल एक अभियुक्त का है ससुराल, वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु ऋषिकेश पुलिस द्वारा दिनांक 07-06-26 की रात्रि नटराज चैक क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को बिना नम्बर प्लेट की एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति ढालवाला की ओर से आते दिखाई दिए, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। संदिग्धता के आधार पर पुलिस टीम द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों को चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, पर वाहन चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर वाहन को तेजी से भगाते हुये बैरियर को टक्कर मार दी तथा मौके से हरिद्वार बाईपास की ओर भाग निकले, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाईक सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु आस- पास के थानों को सूचित करते हुये उक्त व्यक्तियों का पीछा किया गया। खांड गांव के पास पुलिस टीम द्वारा बाईक सवार व्यक्तियों की घेराबंदी के दौरान बाईक सवारों द्वारा बाईक को रेलवे लाइन के समीप जंगल की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान बाईक व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। जो पुलिस वाहन के साइड मिरर पर लगा पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जबाबी फायर में दोनो अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी तथा जिन्हे घायल अवस्था में पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया मौके से पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से 01 देशी पिस्टल 32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस तथा 02 खोखा कारतूस बरामद हुये। अभियुक्तों से पूछताछ में उनकी पहचान 01 : आमिर पुत्र लड्डू निवासी : बिन्देश्वर कम्पाउण्ड गली, पक्की सराय, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार।₹, उम्र: 22 वर्ष 02 : अनवारूल हक उर्फ अनवर पुत्र सदाकत उर्फ सफाकत हुसैन-निवासी: भटवोली रायपुर थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी बिहार, हाल पता: नबी करीम दिल्ली, उम्र - 24 वर्ष के रूप मे हुयी। घायल दोनो अभियुक्त कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत मु0अ0सं0 222/26 धारा- 109 (1)/3(5) बीएनएस में वांछित चल रहे थे, जिनके द्वारा सड़क किनारे शराब पीने से मना करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 02 व्यक्तियों पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बन्ध में उनके विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर उनके विरूद्ध मु0अ0सं0 -228/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25(1-बी)(ए)/27 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। *पूछताछ का विवरण* पूछताछ में अभियुक्त अनवारूल उर्फ अनवर द्वारा बताया गया कि वे दोनो मूल रूप से बिहार के रहने वाला है तथा उसके द्वारा बिहार के महुवागाछी क्षेत्र में अपने साथी वसीम, उसके भाई नसीम तथा अन्य लोगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था तथा घटना के दौरान उक्त व्यक्ति को गोली मार दी थी, जिसमें उसकी मृत्यु हो गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में उनके विरूद्ध सीतामणी के थाना नानपुर में मु0अ0स0-177/26 धारा 309(6),103(5) बीएनएस व धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था। लूट की उक्त घटना में उन्हें लगभग 3.5 लाख रूपये मिले थे। घटना के बाद से ही बिहार पुलिस लगातार उन्हें ढूंढ रही थी, जिस कारण बिहार पुलिस से बचने तथा लूट में मिली धनराशि को आपस में बांटने के लिये वे लोग बिहार से ढालवाला ऋषिकेश आये थे, जहां घटना में शामिल उनके साथी वसीम का ससुराल है। वे लोग बिहार से दिनांक 03/06/2026 को ऋषिकेश आये थे, जहां से वे वसीम के ससुराल ढालवाला गये थे, पर ससुराल में वसीम के ससुर के न मिलने पर वे दिनांक 04/06/2026 को ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने के लिये निकल गये, इस दौरान भुट्टोवाला क्षेत्र में सड़क किनारे शराब पीने को लेकर उनका कुछ स्थानीय लोगों से विवाद हो गया, जिस पर उनके द्वारा अपने पास पहले से रखी पिस्टल व तमंचों से उन लोगो पर फायर कर दिया और मौके से फरार हो गये। उक्त घटना में दो व्यक्तियों के हाथ तथा पैर में गोली लगने से वे घायल हो गये थे तथा उनके साथी वसीम को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया था। उक्त घटना के बाद से ही दोनो अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये जंगलों तथा अन्य स्थानों पर छिपते फिर रहे थे तथा आज देर रात्रि दोनो अभियुक्त मौका देखकर ऋषिकेश से बाहर भागने की फिराक में थे पर चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर दोनो अभियुक्तों ने पकड़े जाने के डर से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता 1- आमिर पुत्र लड्डू निवासी – बिन्देश्वर कम्पाउण्ड गली, पक्की सराय, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र – 22 वर्ष। 2- अनवारूल हक उर्फ अनवर पुत्र सदाकत उर्फ सफाकत हुसैन-निवासी – भटवोली रायपुर, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी, बिहार हाल पता – नबी करीम, दिल्ली उम्र – 24 वर्ष। बरामदगी का विवरण अभियुक्त अनवारूल हक उर्फ अनवर से बरामद ● 01 अवैध फैक्ट्री मेड पिस्टल ● 02 जिंदा कारतूस 7.65 बोर ● 01 खोखा कारतूस ● ₹800/- नगद *अभियुक्त आमिर से बरामद* ● 01 अवैध तमंचा 8 एमएम ● 01 जिंदा कारतूस 8 एमएम ● 01 खोखा कारतूस ● ₹700/- नगद *अन्य बरामदगी* 1- घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) 2- विभिन्न बोर के खोखा कारतूस आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनवारूल उर्फ अनवर 1- मु0अ0सं0 - 222/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस कोतवाली ऋषिकेश 2- मु0अ0सं0 - 228/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25(1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट कोतवाली ऋषिकेश 3- मु0अ0स0- 177/26 धारा 309(6),103(5) bns व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नानपुर, जिला सीतामढी, बिहार पुलिस टीम 1- निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश 2- व०उ०नि० भरत सिंह रावत, कोतवाली ऋषिकेश 3- उ०नि० राजकुमार 4- उ०नि० सुमित चौधरी 5- हे०कां० विपिन सैनी (एसओजी) 6- कां० मनोज (एसओजी) 7- कां० शेखर सैनी 8- कां० तेजपाल सिंह 9- कां० मिथिलेश #DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #SSP #DEHRADUN #DGP #UTTRAKHAND #CM #UTTRAKHAND #DM #DEHRADUN #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS

Dehradun, Dehradun | Jun 8, 2026

MORE NEWS

हरिद्वार पुलिस ने चंडी देवी रोपवे के पास जंगल में मिले महिला के शव के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतका और आरोपी सभी यूपी के बांदा निवासी हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अवैध संबंध और शादी के दबाव के चलते महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने 600 घंटे की सीसीटीवी फुटेज और 1.64 लाख मोबाइल नंबरों की जांच की।
#uttarakhand 
#haridwar 
#crimestory

हरिद्वार पुलिस ने चंडी देवी रोपवे के पास जंगल में मिले महिला के शव के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतका और आरोपी सभी यूपी के बांदा निवासी हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अवैध संबंध और शादी के दबाव के चलते महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने 600 घंटे की सीसीटीवी फुटेज और 1.64 लाख मोबाइल नंबरों की जांच की। #uttarakhand #haridwar #crimestory

Dehradun, Dehradun | Jun 8, 2026

बिहार पुलिस से बचने के लिए भागकर आए अपराधियों को दून पुलिस ने ठोका, दून कप्तान की सख्ती से अपराधियों के मंसूबे हो रहे  नाकाम । NIU

#DoonPolice #PoliceEncounter #CrimeinDoon #SSPDoon #JusticeServed
#PoliceInvestigation #CaseClosed
#DehradunSSP #NIU #LawAndOrder
#CriminalArrest

मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड Dehradun Police Uttarakhand Police

बिहार पुलिस से बचने के लिए भागकर आए अपराधियों को दून पुलिस ने ठोका, दून कप्तान की सख्ती से अपराधियों के मंसूबे हो रहे नाकाम । NIU #DoonPolice #PoliceEncounter #CrimeinDoon #SSPDoon #JusticeServed #PoliceInvestigation #CaseClosed #DehradunSSP #NIU #LawAndOrder #CriminalArrest मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड Dehradun Police Uttarakhand Police

Dehradun, Dehradun | Jun 8, 2026

Har marz ki dawa chai ☕️ 
.
.
#instagram #reels #tea #teatime #chai

Har marz ki dawa chai ☕️ . . #instagram #reels #tea #teatime #chai

Dehradun, Dehradun | Jun 8, 2026