छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रणजीता स्टेडियम में आयोजित 'मटकी फोड़' कार्यक्रम के दौरान पांच लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित इस स्टेडियम में लोग उत्सव देखने जुटे थे, लेकिन वहां अचानक युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद की जड़ एक कथित 'बॉयफ्रेंड' को लेकर उपजी तनातनी थी, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि बातचीत सीधे लात-घूंसों में बदल गई।
विवाद के दौरान एक लड़की ने दूसरी लड़की पर ताबड़तोड़ लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बीच मैदान में हुई इस जोरदार भिड़ंत का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना की खूब चर्चा हो रही है और इंटरनेट यूजर्स इस पूरे ड्रामे पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
#Chhattisgarh #Jashpur #ViralVideo #HighVoltageDrama #ViralKhabar #JashpurNews #SocialMediaViral #RanjitaStadium #TrendingNow #FatafatNews