छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बदहाल सड़कों की हकीकत से खुद कृषि मंत्री रामविचार नेताम को दो-चार होना पड़ा। प्रतापपुर-सेमरसोत पीडब्ल्यूडी (PWD) मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों और भरे पानी के कारण मंत्री का काफिला बुरी तरह फंस गया, जिससे वे शिक्षक दिवस के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे। सड़क की बदहाली को अपनी आंखों से देखकर मंत्री खासे नाराज हुए और उन्होंने मौके से ही जिले के कलेक्टर को फोन कर लापरवाह व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
हैरानी की बात यह है कि कुछ ही महीने पहले इस सड़क पर पेंच रिपेयरिंग (पैचवर्क) का काम कराया गया था, लेकिन पहली ही बारिश में गिट्टी और डामर उखड़ जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय जनता लंबे समय से इस मार्ग के नवीनीकरण की मांग कर रही थी, लेकिन मंत्री के खुद इस जाम और गड्ढों में फंसने के बाद अब उम्मीद जगी है कि सड़क की जल्द मरम्मत होगी और दोषी इंजीनियरों व ठेकेदारों पर गाज गिरेगी।
#Balrampur #Chhattisgarh #RamvicharNetam #PWDRoad #RoadSafety #CGNews #ChhattisgarhNews #PublicIssues #InfrastructureFail #FatafatNews