सुनेल: सुनेल में पंचायत समिति के सभागार में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई
Sunel, Jhalawar | Mar 12, 2026 पंचायत समिति पिड़ावा के सुनेल में स्थित सभागार में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन उपखण्ड अधिकारी दिनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया।गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जनसुनवाई के दौरान कई परिवादों की सुनवाई कर कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।मुख्य सचिव व जिला कलेक्टर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई में जुड़े।