सुनेल क्षेत्र के उन्हेल में बुधवार को गुरुवार की मध्य रात्रि में हुई बेमौसम की बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।किसान कालूलाल,जगदीश,ताराचंद आदि ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कि बुधवार शाम से देर रात तक क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।जिससे उनके खेतों में खड़ी गेहूं व धनिया की फसल आड़ी गिरने से फसलों में काफी नुकसान हुआ है।