बड़गांव: धानमंडी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर निगम ने की बड़ी कार्रवाई, दुकानों के बाहर रखा सामान किया ज़ब्त
धानमंडी में अतिक्रमण पर निगम की सख्त कार्रवाई उदयपुर नगर निगम ने मंगलवार को धानमंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम टीम और पुलिस जाब्ते ने तीज का चौक, टेक बाजार आदि में दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया और सरकारी ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। विरोध के बावजूद कार्रवाई जारी रही।