बड़गांव: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों की ली बैठक, कहा- जर्जर भवनों का किसी भी स्थिति में नहीं हो उपयोग
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि जर्जर भवनों का उपयोग किसी भी स्थिति में न हो। उन्होंने 5 दिन में सर्वे पूर्ण कर गिरने योग्य भवनों को तुरंत ढहाने के आदेश दिए। राजकीय स्कूल, हॉस्टल, आंगनवाड़ी, हॉस्पिटल, बस स्टैंड, सड़क-पुल सहित सभी सरकारी भवन सर्वे के दायरे में होंगे।