बड़गांव: उदयपुर ग्रामीण विधायक ने जयपुर में उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों से की मुलाकात, रखीं क्षेत्र की बड़ी समस्याएं
उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने सोमवार को जयपुर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खीमसर और नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से भेंट कर उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की और उनके त्वरित समाधान की मांग रखी।