बड़गांव: सुगम रेल संचालन के लिए दोहरीकरण कार्य जारी, रतलाम-उदयपुर रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द
रतलाम-नीमच रेलखंड पर ढोढर-दलौदा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इस कारण रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द की गई है। आंशिक रद्द गाड़ी: गाड़ी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा 28 से 30 जुलाई 2025 तक रतलाम-नीमच के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन इन तिथियों में नीमच से प्रारंभ होगी।