गिरिडीह: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन गिरिडीह की एक बैठक रविवार को झंडा मैदान में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई संपन्न
झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन गिरिडीह की एक बैठक रविवार को झंडा मैदान में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा पूरे प्रदेश के होमगार्ड जवानों को समान काम का समान वेतन देने का आदेश झारखंड सरकार को देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया गया।