गिरिडीह: पचंबा के अंदुडीह के एक युवक का हाथ सलैया स्टेशन में ट्रेन से कट गया और बाया पैर हुवा जख्मी,इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
पचंबा के अंदुडीह निवासी गणेश कुमार दास का हाथ सलैया स्टेशन में रविवार को ट्रेन से कट गया और बाया पैर जख्मी हो गया। तुरंत ही इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद इसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। राजू दास 16 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार दास सलैया स्टेशन में खड़ी ट्रेन के बगल में खड़ा होकर सेल्फी ले रहा था। तभी ट्रेन चली और जख्मी हुआ।