गिरिडीह: कुटिया रोड से मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा द्वारा साईक्लोथोन 4.0 कार्यक्रम का किया गया अयोजन
कुटिया रोड से रविवार को मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा द्वारा साईक्लोथोन 4.0 कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकाली गई और लोगों को पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।रैली की शुरुआत कुटिया मंदिर रोड से की गई और विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए बड़ा चौक पहुंच कर रैली को समाप्त किया गया।