गिरिडीह: मोहनपुर के भाजपा युवा नेता के प्रयास से रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अब गिरिडीह के पारसनाथ स्टेशन पर होगा
मोहनपुर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के नेता संजीव कुमार के प्रयास से रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अब गिरिडीह के पारसनाथ स्टेशन पर होगा। रविवार को संजीव ने यह जानकारी दी। गिरीडीह की जनता की माँग पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार के आग्रह पर भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने 13 जुलाई को पत्र लिखकर आग्रह किया था।