पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक फरियादिया पूजा कुशवाह उम्र 31 वर्ष निवासी बड़ी बमोर हाल निवासी चंदेरी ने बताया कि 11 फरवरी की शाम करीबन 4:00 बजे मेरे पति रतिराम कुशवाह निवासी चचौरा रोड बमोरकला ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी जब मैंने गाली देने से मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की। चंदेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।