जमुई: दिग्घी दुर्गामंदिर के पास से पुलिस ने बंगाल के अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया, दो अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 7, 2026 पश्चिम बंगाल के अपहृत व्यक्ति को तीन दिनों के बाद जमुई पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दिग्घी दुर्गा मंदिर के पास से साकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही दो अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, मोबाइल और बेहोशी के लिए प्रयुक्त नशे की संदिग्ध गोली बरामद किया गया है। उक्त जानकारी SDPO ने शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे दी है।