जमुई: दो वर्ष से ऊपर के 21,69,032 लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी, कार्यालय कक्ष में CS ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Feb 7, 2026 सिविल सर्जन कार्यालय में शनिवार की दोपहर 1:00 बजे एमडीए यानि सर्वजन दवा सेवन अभियान कार्यक्रम के जागरूकता को लेकर मीडिया कार्यशाला सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान सिविल सर्जन के द्वारा फाइलेरिया से बचाव को लेकर कई अहम जानकारी सहित फाइलेरिया के कारण और इसके लक्षण के साथ दुष्प्रभाव के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।