बिछिया: बिछिया विधानसभा में वित्तीय जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई
बिछिया विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में आज शुक्रवार,24 जुलाई को दोपहर 11:30 बजे वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से संचालित सीएफएल मंडला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं,डिजिटल लेनदेन के बारे में बताया l